Sahibganj Strengthens Security Measures for Bakrid Celebrations बकरीद: 122 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी तैनात, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsSahibganj Strengthens Security Measures for Bakrid Celebrations

बकरीद: 122 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी तैनात

साहिबगंज में बकरीद के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। 122 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और अस्पतालों को एलर्ट मोड...

Fri, 6 June 2025 11:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share
बकरीद: 122 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी तैनात

साहिबगंज। बकरीद को लेकर जिला में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। कुल 122 स्थानों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस मुख्यालय से बकरीद को लेकर दो कम्पनी अतिरिक्त बल जिला को उपलब्ध कराया गया है। जैप के 50 प्रशिक्षु जवानों को लाठी से अलग से उपलब्ध कराया है। जिलास्तर पर एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। राजमहल में भी अनुमंडल स्तर पर एक अलग से नियंत्रण कक्ष खोला गया है। सभी एसडीओ व एसडीपीओ अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे। इसबीच शुक्रवार की शाम को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

फोटो 110, साहिबगंज में फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी। (फोटो तीन कॉलम में देना है) मुस्तैद रहेगा अग्निशमन दस्ता साहिबगंज व राजमहल के अग्निशमन पदाधिकारी को फुल टैंक पानी के साथ वाहन को कर्मियों के साथ नियंत्रण कक्ष में स्टैंडवाय में रखने का निर्देश दिया गया है,ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसकी सेवा ली जा सके। तैनात रहेगा दंगा विरोधी दस्ता 3/12 का दंगा विरोधी दस्ता हेलमेट/बॉडी प्रोटेक्टर/टीजी पार्टी के साथ वाहन सहित तीनों पुलिस अनुमंडल में संबंधित एसडीपीओ के नेतृत्व में तैनात रहेंगे। आवश्यकतानुसार क्यूआरटी टीम का उपयोग करेंगे। एलर्ट मोड पर है अस्पताल सिविल सर्जन को बकरीद पर डॉक्टर व एंबुलेंस सहित जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को एलर्ट मोड में रखेंगे। जरूरत पड़ने पर आवश्यकतानुसार डॉक्टरों के दल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे। इन स्थानों पर पुलिस बल तैनात नगर थाना 17 जिरवाबाड़ी 08 मिर्जाचौकी 09 मुफस्सिल 08 बोरियो 06 बरहड़वा 11 बरहेट 16 रांगा 05 कोटालपोखर 12 राधानगर 15 तालझारी 08 तीनपहाड़ 05 गंगा नदी 02 बकरीद को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है। शुक्रवार को सभी थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर है। अमित कुमार सिंह एसपी साहिबगंज नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।