Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsJharkhand Schools Certification Initiative to Enhance Quality and Learning Environment

जिले के 27 स्कूलों का सर्टिफिकेशन होगा ,सुधरेगी शैक्षणिक गुणवत्ता

झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा जिले के सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए 27 स्कूलों का सर्टिफिकेशन किया जाएगा। मूल्यांकन 5 से 8 मई तक होगा, जिसमें छात्रों के सीखने के परिणामों और स्कूल के...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSun, 27 April 2025 01:57 AM
share Share
Follow Us on
जिले के 27 स्कूलों का सर्टिफिकेशन होगा ,सुधरेगी शैक्षणिक गुणवत्ता

साहिबगंज। जिले के सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से स्कूल प्रमाणीकरण यानी सर्टिफिकेशन किया जाएगा। जिला में कुल 27 स्कूलों का सर्टिफिकेशन कराया जायेगा। इनमें 14 पीएमश्री स्कूल, 04 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय एवं 09 प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय शामिल होंगे। दरअसल, पहले चरण में 5 से 8 मई तक विद्यालयों का मूल्यांकन किया जाएगा। सर्टिफिकेशन में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय और पीएम श्री विद्यालय को शामिल किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के शैक्षणिक वातावरण का समग्र मूल्यांकन कर स्वस्थ एवं पारदर्शी प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। स्कूल सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया साल में दो बार यानी अप्रैल और अक्टूबर में होगी। मूल्यांकन 1000 अंकों पर आधारित होगा। उसे दो प्रमुख घटकों में विभाजित किया गया है। 600 अंक छात्रों के सीखने के परिणामों पर आधारित होंगे, जिससे उनकी शैक्षणिक प्रगति का वास्तविक मूल्यांकन किया जा सकेगा। 400 अंक विद्यालय के बुनियादी ढांचे, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, सामुदायिक भागीदारी और विद्यालय प्रबंधन जैसे पहलुओं पर आधारित होंगे। स्कूलों को न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश मिला है। यह नई पहल न केवल स्कूलों की शिक्षा प्रणाली को पुनर्परिभाषित करेगी, बल्कि छात्रों को भी एक प्रेरणादायक और समावेशी वातावरण प्रदान करेगी।

तीन श्रेणी में किया जायेगा सर्टिफिकेशन

शिक्षा परियोजना की ओर से सर्टिफिकेशन

(प्रमाणीकरण) के दौरान तीन श्रेणी निर्धारित किया गया है। प्रमाणीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को स्वर्ण और इसके बाद वाले क्रमानुसार रजत व कांस्य के दावेदार होंगे। स्कूल प्रमाणीकरण में छात्रों का आंकलन कक्षावार किया जायेगा। इसमें कक्षा 01-08 के लिए मूल्यांकन या आंकलन हिन्दी, गणित, अंग्रेजी में, कक्षा 09-10 का आंकलन भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान में एवं कक्षा 11 एवं 12 वीं का आंकलन विज्ञान, कॉमर्स, कला विषय में किया जायेगा। सभी मूल्यांकन-आंकलन ओएमआर सीट पर होगा। कक्षा 01 से 03 के छात्र प्रश्नपत्र पर ही उत्तर लिखेंगे।

कैसे होगा सर्टिफिकेशन

-दो चरणों में होगा मूल्यांकन

-1000 अंकों का फ्रेमवर्क तैयार

-स्वर्ण श्रेणी के स्कूल बनेंगे आदर्श

-सुधार और नवाचार का वातावरण तैयार होगा।

स्कूल प्रमाणीकरण के लिए जिला के स्कूलों को चयनित कर लिया गया है। निर्धारित तिथि से प्रमाणीकरण शुरू कर दिया जायेगा। स्कूलों को बेहतर तरीके से इसे पुरा करने को कहा गया है, जिससे की उनका प्रदर्शन बेहतर हो सके।

कुमार हर्ष,डीएसई साहिबगंज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें