Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsJharkhand Government Bans Gutkha and Pan Masala Sales Amid Rising Prices and Illegal Trade

प्रतिबंध लगने के बाद चोरी छुपे अधिक कीमत पर गुटखे की बिक्री!

झारखंड सरकार ने गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन शहर में इसकी खरीद-बिक्री जारी है। पहले खुलेआम बिकने वाला गुटखा अब चोरी-छिपे बेचा जा रहा है और इसकी कीमत भी बढ़ गई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजFri, 21 Feb 2025 12:51 AM
share Share
Follow Us on
प्रतिबंध लगने के बाद चोरी छुपे अधिक कीमत पर गुटखे की बिक्री!

साहिबगंज। झारखण्ड सरकार ने गुटखा व पान मशाला की बिक्री ,भंडारण व वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। यदि कहीं गुटखा पान मसाला की खरीद-बिक्री होती है तो उसे अवैध माना जाएगा । हालांकि अब भी शहर में गुटखा पान मसाला की खरीद एवं बिक्री जारी है। बदलाव सिर्फ इतना हुआ है कि पहले खुले आम चाय-पान की छोटी बड़ी दुकान में यह उपलब्ध था , अब पाबंदी लगने के बाद चोरी छिपे बिक रहा है। इतना ही प्रतिबंध के बाद विभिन्न रैपर वाले गुटखा की कीमत में भी इजाफा हुआ है। पांच रुपए गुटखा अब 8 रुपए,

25 रुपए गुटखा की कीमत 30 रुपए में उपलब्ध है। इतना ही नहीं संबंधित दुकानदार भी गुटखा बेचेने में सतर्कता बरत रहा है। अनजान ग्राहक को देने से परहेज कर रहा है। इधर, गुटखा के आदि हो चुके लोग इसके लिए कोई भी कीमत देने को तैयार है। चर्चा है कि गुटखा पान मसाला के धंधे में लगे लोग प्रतिबंध लगने के बाद धीरे धीरे चोरी छिपे अपनी फंसी पूंजी कीमत से अधिक दाम वसूल कर निकालने में जुटे हैं।

सदर अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि गुटखा शरीर के लिए बेहद घातक है। इसके सेवन से मुंह का कैंसर समेत पेट की अन्य बीमारी होती है। इस बीच एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें