Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsCleanliness Drive in Sahibganj Community Joins Hands for Environmental Awareness
साउथ कॉलोनी में चलाया गया सफाई अभियान
साहिबगंज में श्रमदान कर रेल साउथ कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक चंद्र भूषण के नेतृत्व में स्काउट गाइड स्टाफ और रेल कर्मियों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता और...
Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSun, 27 April 2025 02:17 AM

साहिबगंज। श्रमदान कर शहर के रेल साउथ कॉलोनी में शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक चंद्र भूषण के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। । इसमें स्काउट गाइड स्टाफ व कालोनी में रहने वाले रेल कर्मियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। श्रमदान अभियान के तहत रेलवे परिवार व कॉलोनीवासियों के बीच स्वच्छता और पर्यावरणीय जागरुकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों ने सफाई कार्यों, कचरा निस्तारण एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए समुदाय को जागरुक किया। मौके पर सहायक अभियंता(एईएन) वेद व्यास शरण भी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।