Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsAssault Complaint by Savitri Devi in Sahibganj Laborer Injured at Ganga Bridge Construction

मारपीट को लेकर महिला ने की थाना में शिकायत

साहिबगंज के लालबथानी कारगिल दियारा क्षेत्र की सावित्री देवी ने पड़ोसियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि झूठे आरोप में उनके साथ हिंसा की गई। दूसरी घटना में, गंगा पुल निर्माण के दौरान...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSun, 27 April 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
मारपीट को लेकर महिला ने की थाना में शिकायत

साहिबगंज। गंगा नदी थाना क्षेत्र के लालबथानी कारगिल दियारा क्षेत्र की सावित्री देवी ने शनिवार को मारपीट व गालीगलौज करने को लेकर शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पड़ोसी अपने पुत्रों के साथ मिलकर थाना में केस करवाने के आरोप में मेरे साथ मारपीट की। जबकि ऐसा कोई मामला नहीं है। महिला का कहना है कि उसका थाना आना जाना कभी नहीं होता है। झूठे आरोप में इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। काम के दौरान मजदूर घायल, भर्ती

साहिबगंज। साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल के महादेवगंज साइट पर में काम के दौरान शनिवार को एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए अन्य मजदूरों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल मजदूर औरंगाबाद के खेदा के रहने वाले महेंद्र सिंह का पुत्र अरुण कुमार(35) बताया गया है। मजदूरों ने बताया कि गंगा पूल में काम करने के दौरान रॉड काटते समय ग्लेंडर से बाया पैर घायल हो गया। डॉक्टर डॉ. ऋतुराज ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें