रेलवे ब्लॉक के कारण रद्द रहेंगी ट्रेनें
रांची में चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के चलते कई ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी। हटिया-राउरकेला पैसेंजर 26-27 फरवरी को और राउरकेला-हटिया पैसेंजर 27-28 फरवरी को रद्द है। हटिया-झारसुगुड़ा मेमू...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 24 Feb 2025 10:22 PM

रांची। चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत विकास कार्य होगा। इसके कारण ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण हटिया-राउरकेला पैसेंजर 26-27 फरवरी को रद्द रहेगी। जबकि, राउरकेला-हटिया पैसेंजर 27-28 फरवरी और हटिया-झारसुगुड़ा हटिया मेमू एक्सप्रेस 26 और 27 को रद्द रहेगी। जबकि, राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटा विलंब से 25 फरवरी को रवाना होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।