Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTragic Collision on Tamad-Khunti Road One Dead Two Injured in Bike-Scooty Accident

बाइक-स्कूटी के बीच टक्कर, एक युवक की मौत दो घायल

तमाड़-खूंटी पथ पर एक बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर में 22 वर्षीय विजय सेठ की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात हुई, जिसमें दो अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 25 April 2025 10:56 PM
share Share
Follow Us on
बाइक-स्कूटी के बीच टक्कर, एक युवक की मौत दो घायल

तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तमाड़-खूंटी पथ पर मकवादर के पास बाइक और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। घटना शुक्रवार रात आठ बजे की है। मृतक बाइक सवार 22 वर्षीय विजय सेठ मांझीटोली बुंडू का निवासी था। वहीं विजय का साथी कांची निवासी रुपेश सेठ और स्कूटी सवार नीचेटोली तमाड़ निवासी जीरू सेठ घायल हैं। तमाड़ पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से तमाड़ सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स भेजा गया। डॉक्टरों ने जीरू सेठ की हालत चिंताजनक बताई है। पुलिस शव को थाना लाई है शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जाएगा। बताया जाता है कि बाइक सवार मकवादर से तमाड़ स्टैंड की ओर जा रहे थे। वहीं स्कूटी सवार तमाड़ स्टैंड से मकवादर की ओर आ रहे थे। इसी बीच दोनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें