पूर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ संपन्न
खत्रीखटंगा गांव के शिव मंदिर में तीन दिवसीय श्रीश्री 108 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सोमवार को हवन पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों का नेतृत्व पुजारियों ने किया और...

बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के खत्रीखटंगा गांव स्थित शिव मंदिर में चल रहे तीन दिनी श्रीश्री 108 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सोमवार को हवन पूर्णाहुति और भंडारा के साथ संपन्न हो गया। वहीं धार्मिक अनुष्ठानों को पुजारी नित्यानंद पाठक, निकुंज पाठक, रंजीत पाठक, अभिषेक मिश्र और रविकांत मिश्र की अगुवाई में मुख्य यजमान अंगद खन्ना सपत्नीक रेशमी देवी, निलेश खन्ना गायत्री खन्ना, कुमारेश सहगल रानी देवी, साकेत टंडन माया देवी, देवशरणनाथ टंडन सरिता देवी, रामेश्वर खन्ना दीपिका खन्ना, अजयनाथ टंडन चिंता देवी ने पूरा किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान भोलेनाथ और नंदी की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अन्य देवताओं की पूजा-अर्चना हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।