कांके का न्यूनतम तापमान तीन और मैकलुस्कीगंज का पांच डिग्री रहा
कांके में शनिवार की सुबह तापमान में गिरावट देखी गई। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैकलुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 4 Jan 2025 08:14 PM

मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। कांके में शनिवार की सुबह हवा में कनकनी के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कांके का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं हवा की गति 2.4 किमी प्रति घंटे रही। मैकलुस्कीगंज में बॉबी गोर्डन द्वारा न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। हवा में कनकनी से ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।