रचनाकारों से सकारात्मक सृजन और भारतीय संस्कृति पर नवाचार का आह्वान
शिवायन अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन साहित्योदय द्वारा हरिद्वार में किया गया। समापन समारोह में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रचनाकारों को सम्मानित किया। साहित्यकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र ने...

रांची, वरीय संवाददाता। साहित्योदय की ओर से शिवायन अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन किया गया। तीन दिनी महोत्सव हरिद्वार में संपन्न हुआ। इसमें रांची समेत कई जगहों से आए साहित्यकार एवं कलाकार शामिल हुए। समापन समारोह में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी शामिल हुए। उन्होंने रचनाकारों को सम्मानित किया। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि साहित्योदय संस्था राष्ट्रचेतना का अलख जगाने का अभूतपूर्व कार्य कर रही है। देशभर से आये रचनाकारों को सकारात्मक सृजन और भारतीय संस्कृति पर नवाचार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र ने की। उन्होंने काव्य लेखन और वर्तमान साहित्य पर रचनाकारों का दिशा निर्देश किया। इससे पूर्व महोत्सव का उद्घाटन स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने किया था। आचार्य देवेन्द्र कुमार देव ने भाषा, शिल्प और प्रस्तुति पर विस्तृत मार्गदर्शन किया। वीणा शर्मा सागर, सुनील साहिल, पंकज प्रियम समेत अन्य साहित्यकारों ने काव्यपाठ किया। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पंकज प्रियम ने बताया कि राष्ट्र चेतना, भारतीय सभ्यता, साहित्य, संस्कृति और संस्कार के पुनरुत्थान के लिए हम सभी कृतसंकल्प हैं। कार्यक्रम में द्वादश ज्योर्तिलिंग को समर्पित बारह सत्रों में काव्याभिषेक हुआ।
शिवशक्ति पर आधारित शिवायन महाकाव्य ग्रंथ समेत एक दर्जन पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में राकेश रमण, किशोरी भूषण, शोभा पाराशर, अर्चन झा, अनिल अग्रवाल, डॉ इंदू अग्रवाल, सुनील पराशर, सुशील झा, अनिता सोनी, हेमा आर्या, निशा अतुल्य, डॉ रजनी शर्मा, डॉ प्रियम्बदा मिश्रा, कीर्ति मेहता, सुदेष्णा सामन्त समेत अन्य शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।