Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsScience Exhibition and Craft Fair Held at Thakurgaon School

ठाकुरगांव में विज्ञान सह हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन

ठाकुरगांव के साइंस विजन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह हस्तकला मेला का आयोजन हुआ। विधायक सुरेश बैठा ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की और स्कूल को साइंस लैब देने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 20 Feb 2025 10:29 PM
share Share
Follow Us on
ठाकुरगांव में विज्ञान सह हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन

ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। साइंस विजन पब्लिक स्कूल मारवा में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी सह हस्तकला मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सुरेश बैठा ने किया। विधायक ने कहा कि इस तरह के मेले से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है साथ ही साइंस और विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों के नए आइडिया से समाज और देश को गति मिलती है। उन्होंने ऑर्ट एवं कला की खूब सराहना की और विद्यालय को साइंस लैब विधायक मद से देने की घोषणा की। इस दौरान लोहिया पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल प्रेम सागर महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य एनुअल हक अंसारी, कोनकी पंचायत के मुखिया लाल महली, विद्यालय के निदेशक असीम अख्तर, भाजपा पिठोरिया मंडल के अध्यक्ष गोपाल महतो, विद्यालय के प्राचार्य बीना राम, अध्यक्ष रियाज अहमद सहित अन्य लोगों ने बच्चों को संबोधित किया। बच्चों ने कई तरह के मॉडल तैयार किए जिसमें विशेष कर हाइड्रोलिक ब्रिज, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, बायो गैस प्लांट, गणित विषय के लिए कई तरह के टूल्स, मानव शरीर पर आधारित कई तरह के मॉडल आदि बनाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोइनुल इस्लाम, मसीउल्लाह अंसारी, रजाउर रहमान, सुनील कुमार, मौसमी कुमारी, दमयंती सिंह, मनोज कुमार, नसीम अहमद, कौशरी नाज, सुषमा कुमारी, ललिता कुमारी, मनीता कुमारी, पूजा देवी आदि की सराहनीय भूमिका रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें