रांची महानगर में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य : राजद
राजद द्वारा रांची में सदस्यता अभियान चलाया गया। रामलखन सिंह यादव कॉलेज के पास राजद नेताओं ने सैकड़ों लोगों को सदस्य बनाया। महासचिव कैलाश यादव ने बताया कि रांची महानगर में 50 हजार सदस्यों का लक्ष्य है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 23 Feb 2025 08:09 PM

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश राजद द्वारा विभिन्न जिलों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को रांची में कोकर स्थित रामलखन सिंह यादव कॉलेज के नजदीक राजद नेताओं ने सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव मौजूद थे। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने राजद की सदस्यता ली। कैलाश यादव ने कहा कि रांची महानगर में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मौके पर महासचिव प्रणय बबलू, अर्जुन यादव, मनोज अग्रवाल, संतोष प्रसाद, अरुण यादव, जीतू यादव उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।