Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Meeting to Commemorate Martyrdom Day of Veer Shahid Neelambar Peetambar

नीलांबर पीतांबर का शहादत दिवस 28 मार्च को मनेगा

रांची में खरवार भोगता समाज विकास संघ की बैठक हुई, जिसमें 28 मार्च को मोरहाबादी पार्क में वीर शहीद नीलांबर पीतांबर का शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यक्रम की तैयारी के लिए रूपरेखा...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 23 Feb 2025 09:47 PM
share Share
Follow Us on
नीलांबर पीतांबर का शहादत दिवस 28 मार्च को मनेगा

रांची। खरवार भोगता समाज विकास संघ रांची जिला समिति की बैठक रविवार को नीलांबर पीतांबर पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता रांची जिला अध्यक्ष अमृत भोगता एवं संचालन सचिव हर्षनाथ भोगता ने किया। बैठक में 28 मार्च को रांची मोरहाबादी पार्क में वीर शहीद नीलांबर पीतांबर शाही भोगता का शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही इसकी तैयारी को लेकर रूपरेखा बनाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रांची जिला के सभी प्रखं में बैठक करने एवं प्रचार-प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में केंद्रीय सरंक्षक यौधेश्वर सिंह भोगता, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू, देवनारायण गंझू, रामगढ़ जिला अध्यक्ष अजय गंझू समेत कई लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें