Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Land Mutation Camp Approves 444 Out of 1665 Applications

दस डिसमील तक के 444 लोगों की जमीन का कैंप में हुआ म्यूटेशन

रांची जिले में 10 डिसमील तक की जमीन म्यूटेशन के लिए आयोजित शिविर में 1665 मामलों में से 444 स्वीकृत किए गए। नामकुम, अरगोड़ा, कांके, रातू और मांडर अंचल के शिविरों में आवेदकों को करेक्शन स्लिप दी गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 23 Feb 2025 07:48 PM
share Share
Follow Us on
दस डिसमील तक के 444 लोगों की जमीन का कैंप में हुआ म्यूटेशन

रांची, विशेष संवाददाता। रांची जिले में 10 डिसमील तक की जमीन म्यूटेशन के लिए रविवार को पांच अंचलों में लगे शि‌विर में आए 1665 मामलों में से 444 को स्वीकृत किया गया। 775 मामले अस्वीकृत कर दिए गए। नामकुम, अरगोड़ा, कांके, रातू व मांडर अंचल के शिविर में डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने नामकुम में आवेदकों को करेक्शन स्लिप सौंपे। अन्य स्थानों पर वरीय पदाधिकारियों ने लोगों को स्लिप दिए। सभी अंचलों में प्रतिनियुक्त किए गए वरीय पदाधिकारी अस्वीकृत आवेदनों की समीक्षा करेंगे। अंचलवार स्वीकृत किए गए मामले

अरगोड़ा में 94 में से 32, नामकुम में 633 में से 217, कांके में 333 में से 54, रातू में 502 में से 99, मांडर में 103 में से 42 मामले स्वीकृत किए गए।

अस्वीकृत मामलों में होगी काउंसलिंग

भजंत्री ने बताया कि जो आवेदन अस्वीकृत हुए हैं, उनके लिए रिजेक्शन काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी। इससे आवेदन को अस्वीकृत करने का कारण पता चल सकेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें