Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Experiences Rising Heat Temperature Surges to 43 5 C

रांची में कल दोपहर बाद छाएंगे बादल, आंधी-ओलावृष्टि के आसार

राजधानी रांची में गर्मी बढ़ी है, जहां अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और मेदिनीनगर में 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राहत की उम्मीद है, जब बादल छाने और आंधी-ओलावृष्टि की संभावना...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 25 April 2025 09:42 PM
share Share
Follow Us on
रांची में कल दोपहर बाद छाएंगे बादल, आंधी-ओलावृष्टि के आसार

रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत राज्य में शुक्रवार को गर्मी बढ़ी है। पिछले 24 घंटे के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य औसत से चार डिग्री तक अधिक चल रहा है। शुक्रवार को मेदिनीनगर का तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य भर में सर्वाधिक रहा। राज्य के नौ जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। वहीं, रांची के न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की वृद्धि हुई। रांची का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दोपहर के दौरान यहां बादल छाएंगे और राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-ओलावृष्टि के साथ कहीं-कहीं वज्रपात के आसार हैं। इस दिन पलामू और आसपास के जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे। 27 से 30 तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन के दौरान तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन, 27 फरवरी से इसमें तेजी से कमी आएगी और राजधानी समेत राज्य के विभिन्न भागों में उमस की गर्मी से राहत मिलेगी।

जिलों के अधिकतम तापमान (डिग्री में)

मेदिनीनगर 43.5

जमशेदपुर 42.9

चाईबासा 42.4

बोकारो 42.1

गोड्डा 42.1

गढ़वा 41.7

पाकुड़ 41.6

देवघर 41.1

जामताड़ा 40.5

रांची 39.3

कोट

रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। 26 की शाम से मौसम में बदलाव की प्रक्रिया शुरू होगी। 27 को ओलावृष्टि, तेज हवा और वज्रपात के ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। 30 तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी।

अभिषेक आनंद, वैज्ञानिक, मौसम विभाग, रांची

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें