Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Experiences Hailstorm and Rainfall with Orange Alert Issued

गरज के साथ ओले की बारिश से जागा शहर

रांची में गुरुवार की सुबह तेज हवा और ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई, जिससे शहरवासियों की नींद खुल गई। ओलावृष्टि ने रबी और सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचाया। अगले दो दिन में ओले के साथ बारिश की चेतावनी है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 21 Feb 2025 02:55 AM
share Share
Follow Us on
गरज के साथ ओले की बारिश से जागा शहर

रांची, वरीय संवाददाता। रांची और आसपास के कई जगहों पर गुरुवार की भोर तेज हवा, गरज और झमाझम बारिश के साथ होनेवाली ओलावृष्टि से शहरवासियों की नींद खुली। शहर के हिनू, बिरसा चौक, हटिया, तुपुदाना और धुर्वा तथा आसपास के क्षेत्रों में करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई। करीब साढ़े चार बजे सुबह हुई इस ओलावृष्टि ने खेतों में खड़े रबी और सब्जी की फसलों के साथ साथ फलों के मंजर को भी नुकसान पहुंचा है। रांची में अगले दो दिन के दौरान ओले के साथ बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राजधानी में 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ कहीं कहीं वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। राजधानी में अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी।

25 से 30 किमी रही हवा की रफ्तार

इस दौरान 25 से 30 किमी हवा चलने के साथ तड़क रही बिजली और बारिश होने के कारण अधिकांश लोग घरों के अंदर ही रहे। कुछ देर रुकने के बाद बारिश दिन के करीब नौ बजे तक होती रही। रांची के हिनू क्षेत्र में 11.6 मिमी बारिश हुई। जबकि नामकुम में 26 मिमी, मांडल में 5.0 मिमी और अन्य जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

तीन डिग्री नीचे गिरा रांची का पारा

बारिश होने से रांची के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों की तुलना में 3.0 डिग्री की कमी आयी। रांची का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आयी। बारिश होने से अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में तीन से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन न्यूनतम तापमान वृद्धि हुई है।

चार दिन तक रहेगा असर

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से बांगलादेश के ऊपर बना निम्न दबाब क्षेत्र तेलांगना तक कायम है। यह पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रहा है। इसके प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव आ रहा है। इसका असर अगले चार दिन तक रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें