आंबेडकर पर टिप्पणी के खिलाफ वाम दलों का विरोध मार्च
रांची में सोमवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च विभिन्न वाम दलों के नेतृत्व में हुआ। वाम नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को...

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ सोमवार को रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर एक प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च विभिन्न वाम दलों के नेतृत्व में निकाला गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहेब पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए वाम नेताओं ने कहा कि भाजपा संविधान को पूरी तरह से बदलकर देश में मनुस्मृति लागू करना चाहती है। इसी कोशिश में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा बाबा साहेब का अपमान किया गया। प्रतिरोध मार्च में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी की केंद्रीय कमेटी सदस्य शुभेंदु सेन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव सुखदेव लोहार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।