सिरमटोली रैंप को लेकर सीएम का पुतला दहन आज
रांची में केंद्रीय सरना स्थल सिरोमटोली बचाओ मोर्चा ने रैंप हटाने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम रविवार को अलबर्ट एक्का चौक पर होगा। आंदोलन के तहत राज्य के...

रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय सरना स्थल सिरोमटोली बचाओ मोर्चा की ओर से रैंप नहीं हटाने के विरोध में रविवार को शाम चार बजे अलबर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। इससे पूर्व कचहरी रोड के जयपाल सिंह स्टेडियम के पास से जुलूस निकाला जाएगा। पुतला दहन राज्य के सभी जिला मुख्यालयों एवं गांवों में होगा। जल्द ही आदिवासी समाज की ओर से सीएम आवास का घेराव कर प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस दौरान सीएम से धर्म एवं संस्कृति पर लगातार हो रहे हमले का जवाब मांगा जाएगा। ये जानकारी मोर्चा के प्रतिनिधियों ने शनिवार को नगड़ा टोली में सरना भवन में पत्रकारों को दी। बताया गया कि सरना स्थल के पास से रैंप हटाने के अलावा लगुबुरु, पारसनाथ, दिवरी दीरी, पेसा कानून से संबंधित विवाद के समाधान की मांग को लेकर क्रमवार राज्यव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। इधर, आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तय करने के लिए मोर्चा की बैठक हुई। इसमें कई संगठन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, पवन तिर्की, प्रेम शाही मुंडा, कुंदरसी मुंडा, निरंजना हेरेंज टोप्पो, राहुल तिर्की, संगीता कच्छप, रवि मुंडा, सूरज टोप्पो, अमित मुंडा, आकाश तिर्की, फूलचंद तिर्की, संजय तिर्की, अरविंद उरांव, संदीप तिर्की, मनोज मुंडा, राकेश बड़ाइक, श्याम लाल मुंडा, रविंद्र भगत, बाहा लिंडा, सुशीला कच्छप, सन्नी हेमरोम, सिम्मी तिर्की, लक्ष्मी मुंडा, शीतल उरांव, वासुदेव भगत और अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।