सामूहिक विवाह समारोह 27 अप्रैल को
रांची में 27 अप्रैल को लायंस क्लब ऑफ रांची कैपिटल और लायंस क्लब ऑफ रांची दिवास द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 25 अविवाहित जोड़ों का विवाह दिगंबर जैन भवन में सनातन विधि से किया...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 11 Feb 2025 07:55 PM

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची कैपिटल और लायंस क्लब ऑफ रांची दिवास की ओर से 27 अप्रैल को सामूहिक विवाह समारोह होगा। रांची प्रेस क्लब में मंगलवार को प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी गई। आयोजनकर्ता श्रवण जैन और पायल जैन ने बताया कि 25 अविवाहित जोड़ों का विवाह हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन में संपन्न होगा। मुख्य सौजन्यकर्ता झूमरमल जैन सेठी एवं परिवार हैं। विवाह संस्कार सनातन विधि विधान के साथ किया जाएगा। प्रेस वार्ता ने श्रवण जैन, प्रियंका जैन, राजेश कसेरा, श्रेयल जैन, दीपक लोहिया उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।