Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJoint Meeting of Jharkhand and Bihar Chambers to Boost Economic Activities in Eastern India

झारखंड और बिहार चैंबर की संयुक्त बैठक में पूर्वी भारत के विकास पर चर्चा

रांची में झारखंड चैंबर और बिहार चैंबर की बैठक हुई, जिसमें पूर्वी भारत में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य व्यापार, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देना था।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 26 April 2025 06:13 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड और बिहार चैंबर की संयुक्त बैठक में पूर्वी भारत के विकास पर चर्चा

रांची, संवाददाता। पटना में झारखंड चैंबर और बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें पूर्वी भारत में आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साझा प्रयासों पर चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में व्यापार, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देना तथा केंद्र सरकार की पूर्वोदय योजना के तहत निजी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करना था। झारखंड चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने बिहार चैंबर के साथ मिलकर रणनीतिक साझेदारी पर बल दिया, जिसपर बिहार चैंबर अध्यक्ष सुभाष पटवारी ने समर्थन दिया। चर्चा के दौरान दोनों राज्यों में उद्योगों के विकास, निवेश प्रोत्साहन और वर्तमान सरकारी नीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। झारखंड चैंबर के महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने बिहार चैंबर के ऐतिहासिक योगदान की सराहना की और वर्षों पुराने संबंधों को मजबूत करने की बात कही। झारखंड चैंबर के कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने दोनों चैंबर के ऐतिहासिक संबंधों को याद करते हुए इस मुलाकात को संबंधों को सशक्त करने का प्रयास बताया। आगे भी ऐसी बैठकों को जारी रखने पर सहमति बनी। मौके पर बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष आशीष शंकर, प्रदीप चौरसिया, महामंत्री पशुपति नाथ पांडेय, मुकेश जैन, सुनिल सर्राफ, आशीष प्रसाद, बिनोद कुमार, अखिलेष कुमार, रामचंद्र प्रसाद उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें