झामुमो जिलाध्यक्ष को हटाने के लिए जन आक्रोश रैली 29 को
खूंटी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद को हटाने की मांग पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं का असंतोष बढ़ रहा है क्योंकि केंद्रीय नेतृत्व ने बदलाव का आश्वासन दिया...

खूंटी, संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति की अहम बैठक शुक्रवार को खूंटी डाकबंगला में हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो के केंद्रीय सदस्य डॉ हेमंत तोपनो ने की। बैठक में झामुमो जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद को हटाने की पुरानी मांग को लेकर जोरदार आंदोलन छेड़ने पर चर्चा हुई। झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष को बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड अधिवेशन के बाद बदलाव का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष व्याप्त है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 29 अप्रैल को कचहरी मैदान से नेताजी चौक तक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इस रैली के जरिए नेतृत्व को कार्यकर्ताओं की भावना से अवगत कराया जाएगा। बैठक में डॉ हेमंत तोपनो के अलावा मगन मंजित तिडू, उषा धान, नंदराम मुंडा, संदीप हेरेंज, चंद्रसाय सोले, मनीष लोहरा, जॉनसन होरो, प्रह्लाद ठाकुर, रिजु महतो, दुर्गा महतो, पप्पू प्रधान, जीवन होरो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।