Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Prayer Festival 2023 Peace and Brotherhood Celebration

धुर्वा में झारखंड प्रार्थना महोत्सव एक मई से

झारखंड प्रार्थना महोत्सव एक से तीन मई तक धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में मुख्य वक्ता अपोस्टल अंकित सजवान और पास्टर मोनिका सजवान होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य शांति और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 26 April 2025 07:50 PM
share Share
Follow Us on
धुर्वा में झारखंड प्रार्थना महोत्सव एक मई से

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड क्रिश्चियन एसोसिएशन और क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन की ओर से धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में एक से तीन मई तक शाम पांच से रात दस बजे तक झारखंड प्रार्थना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें अपोस्टल अंकित सजवान और पास्टर मोनिका सजवान मुख्य वक्ता होंगे। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक अल्वीन लकड़ा, सुजीत तिग्गा, माइकल कच्छप, रोहित करकेट्टा, रंजन, दीपक लकड़ा, विनीत करकेट्टा और कृष्णा महतो ने शनिवार को बताया कि कार्यक्रम में झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य के लोग भी शामिल होंगे।

प्रार्थना सभा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शांति, आपसी भाईचारा और देश की तरक्की है। महोत्सव के दौरान कई मसीही कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें