Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Government Faces Criticism Over Demolition of Chief Minister s Residence

क्या दिल्ली की तर्ज पर सीएम बनवा रहे शीश महल : भाजपा

रांची में भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री आवास तोड़े जाने पर हेमंत सोरेन सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक धरोहर थी और सरकार दिल्ली के अरविंद केजरीवाल से प्रेरित होकर नए भवन...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 25 Feb 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
क्या दिल्ली की तर्ज पर सीएम बनवा रहे शीश महल : भाजपा

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री आवास तोड़े जाने को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार पूर्व के अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार से बहुत ज्यादा प्रेरित रहती है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपने लिए शीश महल बनाना शुरू किया था। अब सूचनाएं आ रहीं हैं कि झारखंड में ऐसा हो रहा है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास जिसमें पिछले ढाई दशकों में अनेक मुख्यमंत्री ने निवास किया, उसको भवन निर्माण प्रमंडल- 1 ने टेंडर निकालकर जमींदोज कर दिया। पूरे तरीके से भवन को गिराने का काम जारी है। प्रतुल ने कहा कि यह ऐतिहासिक धरोहर था, क्योंकि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री से लेकर अनेक मुख्यमंत्री ने यहां निवास किया था।

प्रतुल ने कहा कि अब विभाग की लगातार उच्च स्तरीय बैठकें हो रहीं हैं, ताकि नए भवन का डीपीआर बन सके। जो जानकारियां मिल रहीं हैं, उस के अनुसार दिल्ली के शीश महल की तर्ज पर सभी आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस शीश महल बनाने पर चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री आवास के परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हनुमान मंदिर की भव्यता पर जरा भी आंच नहीं आनी चाहिए। सरकार को यह बात सुनिश्चित करनी चाहिए, क्योंकि यह सनातनियों के आस्था से जुड़ा प्रश्न है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें