Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsInter-State Youth Exchange Program Sikkim Youth Team Visits Jharkhand

सिक्किम के युवा झारखंड दौरे पर आए

मेरा युवा भारत नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में सिक्किम के युवाओं की टीम झारखंड आई है। कार्यक्रम का उद्घाटन सरला बिरला विश्वविद्यालय में हुआ, जहां...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 18 Jan 2025 08:39 PM
share Share
Follow Us on
सिक्किम के युवा झारखंड दौरे पर आए

रांची, विशेष संवाददाता। मेरा युवा भारत नेहरू युवा केंद्र, रांची (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत सिक्किम के युवाओं की टीम पांच दिवसीय दौरे पर झारखंड आई है। इसकी शुरुआत शनिवार को सरला बिरला विश्वविद्यालय में हुई। मुख्य अतिथि विवि के महानिदेशक डॉ गोपाल पाठक व विशिष्ट अतिथि नेहरू युवा केंद्र संगठन की राज्य निदेशक ललिता कुमारी, प्रभारी कुलपति प्रो एसबी डांडी व रजिस्ट्रार प्रो विजय कुमार सिंह उपस्थित थे। डॉ गोपाल पाठक ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा युवा शक्ति को सही दिशा देने और उन्हें सशक्त बनाने का एक बेहतरीन प्रयास है। युवाओं के विचार और कर्म ही किसी राष्ट्र की दिशा और दशा तय करते हैं। जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार कार्यक्रम के उद्देश्य पर जानकारी दी।

तकनीकी सत्र में बीआईटी मेसरा के प्रो मृणाल पाठक ने युवाओं को दोनों राज्यों के भाषाओं को आदान-प्रदान पर बात की। कार्यक्रम अंतर्गत युवाओं को अगले पांच दिनों में रांची के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करवाकर उन्हें झारखंड की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासतों से परिचित कराया जाएगा।

कार्यक्रम में डॉ अशोक अस्थाना, डॉ करन प्रताप सिंह, डॉ आरोही आनंद, डॉ विद्या झा, शुभम शर्मा, विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव मित्तल मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें