Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsIndian Navy s Dare to Bike Rally Inspires Youth in Ranchi

नौसेना की डेयर टू रैली पहुंची रांची, कैडेट को करियर की दी जानकारी

विशाखपटनम से अयोध्या तक डेयर टू बाइक रैली पर निकली आईएनएस की नौसेना टीम रविवार को रांची पहुंची। टीम ने संत जॉन्स उच्च विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें युवाओं को नौसेना और भारतीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 19 Jan 2025 08:59 PM
share Share
Follow Us on
नौसेना की डेयर टू रैली पहुंची रांची, कैडेट को करियर की दी जानकारी

रांची, वरीय संवाददाता। विशाखपटनम से अयोध्या तक डेयर टू बाइक रैली पर निकली आईएनएस की नौसेना टीम रविवार को रांची पहुंची। टीम ने संत जॉन्स उच्च विद्यालय कैंपस में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें नौसेना एनसीसी कैडेट सहित युवाओं को नौसेना सहित भारतीय सशस्त्र बल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। नौसेना में करियर के बारे में बताया। आवश्यक स्किल की जानकारी दी। कमांडर मुकुल राय, आईएनएस रणविजय, लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य वशिष्ठ आदि ने कैडेट में भारतीय सेना के तहत मिलनेवाली करियर संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। यह रैली सशस्त्र बलों को स्थानीय समुदायों से जोड़ने और सेना के बारे में जागरुकता पैदा करने के साथ युवाओं को प्रेरित करने के लिए आयोजित की गई है। इस रैली में भारतीय नौसेना के 15 निडर 1600 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेंगे। 26 जनवरी को अयोध्या में डोगरा रेजिमेंट में पहुंचकर रैली संपन्न होगी।

रैली को वाइस एडमिरल समीर सक्सेना, पूर्वी नौसेना कमान ने विशाखपटनम में पूर्वी बेड़े के मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। सहयोग कर रही बजाज ऑटो के मार्केटिंग अध्यक्ष सुमीत नारंग ने कहा कि हम भारतीय नौसेना के साथ हाथ मिलाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें