Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFirst Neuro Surgery Operation at Ranchi Sadar Hospital Saves Patient from Paralysis

सदर अस्पताल में पहली बार न्यूरो सर्जरी का किया गया ऑपरेशन

रांची सदर अस्पताल में पहली बार न्यूरो सर्जरी का सफल ऑपरेशन किया गया। 64 वर्षीय अशोक भगत की रीढ़ में फैक्चर के कारण निचला हिस्सा पैरालाइज हो गया था। ऑपरेशन के बाद मरीज का पैर उठना शुरू हो गया। इलाज...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 22 Feb 2025 09:30 PM
share Share
Follow Us on
सदर अस्पताल में पहली बार न्यूरो सर्जरी का किया गया ऑपरेशन

रांची, संवाददाता। रांची सदर अस्पताल में पहली बार न्यूरो सर्जरी का ऑपरेशन किया गया। रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया की दो माह पूर्व बोकारो के चंदनकियारी निवासी अशोक भगत (64) की रीढ़ के निचले भाग में फैक्चर था। नस दबने के चलते शरीर का निचला हिस्सा पैरालाइज हो गया था। सदर अस्पताल में डॉ अशोक मुंडा न्यूरो सर्जन, डॉ नीरज कुमार एनेस्थीसिया, डॉ वासुधा गुप्ता, डॉ विकास कुमार ने सफल ऑपरेशन किया। इसके बाद मरीज का पैर उठना शुरू हो गया। मरीज के पास आयुष्मान कार्ड होने से पूरा इलाज नि:शुल्क हुआ। निजी अस्पताल में इस पर तीन से चार लाख रुपये खर्च होते।

दो दिन बाद होगी ब्रेन की सर्जरी

सीएस ने बताया दो दिन बाद सदर अस्पताल के न्यूरो विभाग में ब्रेन की सर्जरी की जाएगी। वर्तमान में सदर अस्पताल में न्यूरो विभाग में दो और मरीज भर्ती हैं, जिनका ऑपरेशन होना है। अन्य संस्थानों में न्यूरो स्पाइन सर्जरी के लिए दो माह तक का इंतजार करना पड़ता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें