Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFinal Day of Raj Bhavan Garden Tour Sees Over 54 000 Visitors

राजभवन उद्यान का अंतिम दिन 54243 लोगों ने किया दीदार

रांची में राजभवन उद्यान भ्रमण का बुधवार को अंतिम दिन था। एक सप्ताह के दौरान 54243 लोगों ने उद्यान का दौरा किया। सुबह से ही गेट पर भीड़ थी। कुल 226609 लोग एक सप्ताह में फूलों की खूबसूरती का आनंद लेने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 12 Feb 2025 09:22 PM
share Share
Follow Us on
राजभवन उद्यान का अंतिम दिन 54243 लोगों ने किया दीदार

रांची, संवाददाता। राजभवन उद्यान भ्रमण करने का बुधवार को अंतिम दिन था। एक सप्ताह के लिए खुले राजभवन उद्यान में भ्रमण के लिए बुधवार को 54243 लोग पहुंचे। सुबह 9 बजे से ही गेट नंबर-2 से अंदर जाने के लिए लोगों की भीड़ दिखी। एक सप्ताह तक लोगों को फूलों का संसार दिखने को मिला। युवा, बच्चे, छात्र-छात्राएं समेत बुजुर्गों ने फूलों की अद्भुत छटा का दीदार किया। अनुमान के अनुसार कुल 226609 लोगों ने राजभवन उद्यान में फूलों का दीदार किया। छुट्टी के दिन अधिक संख्या में लोग पहुंचे। सुहाने मौसम में प्रकृति का आनंद लिया। सेल्फी लेकर यादों को फोन में कैद किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें