Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsDinesh Kumar from Guchidiha Village Wins Gold Medal at National Lawn Ball Championship

38वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में जश्न

गुचीडीह गांव के दिनेश कुमार ने उत्तराखंड में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में लॉन बॉल में स्वर्ण पदक जीता है। उनके साथ सुनील कुमार की जोड़ी ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। दिनेश ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 9 Feb 2025 07:01 PM
share Share
Follow Us on
38वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में जश्न

राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के छोटे से गांव गुचीडीह के सपूत दिनेश कुमार ने उत्तराखंड में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय लॉन बॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। गांव के सपूत के स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय लॉन बॉल प्रतियोगिता में दिनेश कुमार और सुनील कुमार की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है। छोटे से गांव का खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने पर खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा मुंडा, रंगबहादुर महतो, मुखिया श्याम सिंह मुंडा आदि में बधाई दी है।

अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में जीते 14 मेडल

राहे प्रखंड के गुचीडीह गांव के होनहार खिलाड़ी दिनेश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में तीन गोल्ड, चार सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल जीते। वहीं, राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में 20 स्वर्ण और चार रजत पदक जीतकर अपना दम दिखाया। वर्ष 2015-16 में ब्रूनई में आयोजित 12वीं एशियन बॉलिंग चैंपियनशिप के मेंस फोर में स्वर्ण और ट्रिपल में सिल्वर मेडल जीता था। वर्ष 2017 दिल्ली में आयोजित 13वीं एशियन बॉलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर जीता। वर्ष 2018 ऑस्ट्रेलिया में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम की कमान संभाली। हालांकि मेडल नहीं जीत सके। कॉमनवेल्थ 2010 और 2014 में भी टीम इंडिया की ओर से खेले। 2023 कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया था। इसके अतिरिक्त कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में मेडल जीता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें