Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCultural Unity Celebrated Grand Chhau Dance Event in Labed Village

अड़की के लेबेद गांव में छउ नृत्य कार्यक्रम आयोजित

अड़की प्रखंड के लेबेद गांव में भव्य छउ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने उद्घाटन करते हुए कहा कि यह सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र की एकता और विरासत को मजबूत कर रहा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 27 April 2025 09:19 PM
share Share
Follow Us on
अड़की के लेबेद गांव में छउ नृत्य कार्यक्रम आयोजित

अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड के तोड़ांग पंचायत अंतर्गत लेबेद गांव में भव्य छउ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने किया। उद्घाटन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि पहले यह क्षेत्र अत्यधिक नक्सल प्रभावित रहा है, लेकिन आज ऐसे सांस्कृतिक आयोजन गांव की एकता, पहचान और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस अमूल्य धरोहर को आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुंचाएं। छउ नृत्य कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों की टीमों ने भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद उठाया और आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम में जेएमएम प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष कुम्हार, सह सचिव सतनारायण साहू, लेबेद के ग्राम प्रधान हिंदु सिंह मुंडा, पांडु मुंडा, लखविंदर मुंडा, रामनाथ सिंह, शंकर मुंडा, माड़की मुंडा, हीरालाल मुंडा, कन्हाई मुंडा, मंगल मुंडा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें