आरयू: इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान
रांची विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में साहित्यकार रणेंद्र ने 'गुप्तोत्तर काल में भारत में सांस्कृतिक समन्वयन' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेज इतिहासकारों द्वारा थोपे गए बाइनरी से आगे...

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में शुक्रवार को साहित्यकार रणेंद्र का विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। विषय था- गुप्तोत्तर काल में भारत में सांस्कृतिक समन्वयन। इसमें रणेंद्र ने कहा कि बहुत-सी बाइनरी हमारे ऊपर अंग्रेज इतिहासकारों ने थोप रखी है, इनसे हमें आगे बढ़ना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म में शक्तिपूजा, महादेव पूजा, नरसिंह पूजा, बलराम भक्ति, जगन्नाथ पूजा आदि कई तत्व ऐसे हैं, जो सदियों से जनजातियों में प्रचलित रहे। उन्होंने कहा कि इन जनजातियों के समाज और इतिहास को समझे बिना हम भारत के सांस्कृतिक इतिहास को संपूर्णता में नहीं समझ सकते। कार्यक्रम में इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ सुजाता सिंह, डॉ कंजीव लोचन, डॉ राजकुमार, शिक्षक सहित विद्यार्थी और शोधार्थी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।