Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCongress Committee Meeting in Kanke Discusses Constitution Protection Rally and Strengthening Organization

कांके प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न

कांके में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें विधायक सुरेश कुमार बैठा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ हमलों की बात की। बैठक में पंचायत चुनावों के लिए संगठन को मजबूत...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 27 April 2025 10:00 PM
share Share
Follow Us on
कांके प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न

कांके प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक कांके स्थित विधायक आवास पर वरिष्ठ नेता संजर खान की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा मौजूद रहे। बैठक में संविधान बचाओ रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। विधायक सुरेश कुमार बैठा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लगातार संविधान और लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने, युवाओं और महिलाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने और पंचायत चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर जनता के बीच जागरुकता फैलाएं और लोकतंत्र की रक्षा में योगदान दें। बैठक का संचालन महासचिव गौरीशंकर महतो ने किया। बैठक में पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। मौके पर शालिग्राम महतो, मोहम्मद तल्हा, योगेन्द्र उरांव, रेयाज अहमद, संतोष कुजूर, विपिन कुजूर, अशोक उरांव, हरेंद्र खलखो, बुधनी खलखो, आदित्य कुजूर, कृष्णा उरांव, बिशु उरांव, अनिल कुजूर, बबलू उरांव, सलीम अंसारी और मो रिजवान अंसारी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें