Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Criticizes State Government for Unfulfilled Job Promises and Corruption

एक सशक्त विपक्ष के रूप में भाजपा जनादेश का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी : नवीन जायसवाल

एक सशक्त विपक्ष के रूप में भाजपा जनादेश का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी : नवीन जायसवाल

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 24 Feb 2025 05:03 AM
share Share
Follow Us on
एक सशक्त विपक्ष के रूप में भाजपा जनादेश का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी : नवीन जायसवाल

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बजट सत्र की रणनीति बनाने के लिए प्रदेश कार्यालय में हुई भाजपा की बैठक के बाद पार्टी विधायक नवीन जायसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार सत्ता पाकर निश्चिंत हो गई है। दूसरी ओर जनता परेशान है। उन्होंने आगे कहा कि लाखों नौकरी का वादा कर सत्ता में आई सरकार 100-200 नौकरी देकर अपनी पीठ थपथपा रही है। बेरोजगारी भत्ता और 450 रुपये में सिलिंडर की चर्चा तक राज्य सरकार नहीं कर रही है। भाजपा जनभावनाओं के अनुरूप सदन में सरकार को घेरेगी। एक सशक्त विपक्ष के रूप में भाजपा जनादेश का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। बैठक में आहुत विधानसभा सत्र के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक संपन्न हुई।

जायसवाल ने कहा कि अब तो नौकरी की परीक्षा ही केवल भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ी, बल्कि दसवीं की परीक्षाएं भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। हेमंत सरकार में पेपर लीक आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना पैसे का ब्लॉक, अंचल में कोई काम नहीं हो रहा। विधि व्यवस्था ध्वस्त है। दिन-दहाड़े हत्याएं हो रहीं हैं। जमीन की लूट मची है। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी सहित विधायक सीपी सिंह, राज सिन्हा, नागेंद्र महतो, नीरा यादव, सत्येंद्र तिवारी, शशि भूषण, मेहता, नवीन जायसवाल, मनोज यादव, अमित यादव, मंजू कुमारी, रागिनी सिंह, पूर्णिमा दास, प्रदीप प्रसाद, रोशन लाल चौधरी, उज्जवल दास, देवेंद्र कुंवर, प्रकाश राम उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें