Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAnnual Celebration at Bridgeford School Ranchi Students Showcase Achievements

ब्रिजफोर्ड स्कूल के प्राइमरी विंग में वार्षिकोत्सव

रांची के ब्रिजफोर्ड स्कूल के प्राइमरी विंग में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन जयंत कुमार झा, नारायण जालान, सीमा चितलांगिया और मुनीष दुबे ने किया। कार्यक्रम में कक्षा तीन से पांच के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 23 Feb 2025 08:53 PM
share Share
Follow Us on
ब्रिजफोर्ड स्कूल के प्राइमरी विंग में वार्षिकोत्सव

रांची। ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना के प्राइमरी विंग में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मेकन के चीफ जनरल मैनेज जयंत कुमार झा, विद्यालय के अध्यक्ष नारायण जालान, प्राचार्या सीमा चितलांगिया और उप प्राचार्य मुनीष दुबे ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वार्षिकोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। छात्रों ने शक्ति- पॉवर ऑफ इंडिया थीम पर भारत की उपलब्धियों को दर्शाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नया भारत, नई सोच, कृषि शक्ति, ज्ञान ज्योति, स्वच्छ भारत जैसी थीम पर प्रस्तुति दी। मौके पर स्कूल की उपाध्यक्ष प्रियंका जालान, सेक्शन इंचार्ज बबीता सिंह उपस्थित थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें