Hindi NewsJharkhand NewsRanchi News150 Devotees Depart for Patna Sahib to Celebrate Guru Gobind Singh Ji s 358th Prakash Parv

सिख श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना हुआ

रांची से 150 श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को पटना साहिब के लिए रवाना हुआ। यह जत्था गुरु गोविंद सिंह जी के 358वें प्रकाश पर्व में भाग लेने जा रहा है। श्रद्धालुओं को हटिया रेलवे स्टेशन से रात 10 बजे...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 5 Jan 2025 01:36 AM
share Share
Follow Us on
सिख श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना हुआ

रांची, वरीय संवाददाता। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के 150 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था शनिवार को पटना साहिब के लिए रवाना हुआ। यह जत्था श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व में शामिल होगा। हटिया रेलवे स्टेशन से जत्था रात 10 बजे रवाना हुआ। हटिया पटना ट्रेन के लेट होने के कारण सभी श्रद्धालुओं के लिए सत्संग सभा की ओर से गुरुनानक स्कूल पीपी कंपाउंड से तीन बसें मंगाई गई। इससे सभी श्रद्धालु रात 8.30 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहब से हटिया स्टेशन के लिए रवाना हुए। वहां से हटिया सुपरफास्ट ट्रेन से रवाना हुए। गुरु नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने सभी श्रद्धालुओं को माला पहनकर विदा किया और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी। एक अन्य जत्थे में 15 श्रद्धालु आज शाम 4.30 बजे वंदे भारत ट्रेन से पटना साहिब के लिए रवाना हुए। जत्था में गए सभी श्रद्धालु पटना साहिब में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित सभी आयोजनों में भाग लेंगे। गुरुद्वारा परिसर स्थित अजायबघर भ्रमण कर गुर इतिहास से रूबरू होंगे। और साथ ही तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के अस्त्र- शस्त्र के दर्शन भी करेंगे। पटना साहिब जा रहे सभी श्रद्धालुओं का जत्था आठ जनवरी को रांची वापस लौटेगा।

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को रात 9:30 बजे गुरुद्वारा साहिब, कृष्णा नगर कॉलोनी में श्री अखंड पाठ साहिब की शुरुआत होगी। इसका भोग प्रकाश पर्व की रात छह जनवरी को रात 12 बजे होगा। इस मौके पर सत्संग सभा रात आठ बजे से मध्य रात्रि एक बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। दीवान समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें