Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsYoung Lover Falls Into Well While Meeting Girlfriend Local Wedding Follows

गोला में प्रेमिका से मिलने जा रहा युवक कुएं में गिरा, ग्रामीणों ने करा दी शादी

गोला, निज प्रतिनिधि।गोला थाना क्षेत्र के चोकाद गांव में गुरुवार की देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी कुएं में गिर गया। दरअसल देर रात 12 बजे एक य

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sat, 22 Feb 2025 09:44 PM
share Share
Follow Us on
गोला में प्रेमिका से मिलने जा रहा युवक कुएं में गिरा, ग्रामीणों ने करा दी शादी

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के चोकाद गांव में गुरुवार की देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी कुएं में गिर गया। दरअसल देर रात 12 बजे एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। वह लड़की के घर जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों को शक हुआ और वे सब उसका पीछा करने लगे। जिससे युवक घबरा गया और अंजान रास्ते पर दौड़ने लगा। जिससे एक गहरे कुएं में गिर गया। कुएं में डूबने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों के साथ उसकी प्रेमिका के परिवार वाले भी कुएं के पास पहुंच गए। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत से युवक को कुएं से निकाला गया। कुएं से निकालने के बाद पूछताछ में युवक ने प्रेम की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय देवी मंडप में उसकी शादी करा दी। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

-क्या है पूरा मामला---

संग्रामपुर पंचायत के सरलाखूर्द गांव निवासी राजेंद्र महतो 21 वर्ष पिता रामकुमार महतो का प्रेम प्रसंग चोकाद गांव निवासी रिंकी कुमारी 18 वर्ष पिता प्रदीप महतो के साथ पिछले छह महीने से चल रहा था। घटना की रात को राजेन्द्र को उनके दो मित्रों ने बाइक से प्रेमिका के घर चोकाद गांव पहुंचा दिया। इसके बाद राजेंद्र पैदल ही अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर की ओर जा रहा था। स्थानीय कुछ युवकों की नजर उस पर पड़ी, तो युवक उसका पीछा करने लगे। युवकों को अपनी ओर आता देखकर वह घबरा गया और भागने लगा। इसी क्रम में प्रेमी युवक एक कुएं में गिर गया। युवक को कुएं से निकालने के बाद पुलिस की मौजूदगी पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों व युवक-युवती पक्ष के लोगों की बैठक की गई। युवक-युवती ने लोगों के सामने प्रेम की बात स्वीकार कर ली। दोनों पक्ष ने भी शादी पर सहमति जताई। जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए। मौके पर मुखिया रूपा देवी, पंसस मनोरंजन महतो, पूर्व पंसस सारो देवी, बालेश्वर महतो, नरेश महतो, कुलेश्वर महतो, बंधु महतो, जेठू महतो, मिठूराम महतो, राजेश महतो, मिथिलेश महतो, तनु करमाली, सरोज चक्रवर्ती, विक्रांत महतो, मदन महतो, सुनीता देवी, धनंजय महतो, वीरेंद्र महतो सहित सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें