महाकुंभ विराट हिंदू समाज का पुनर्निर्माण : अम्बरीष
रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद की तीन दिवसीय कार्य समिति बैठक का दूसरा दिन रविवार को संपन्न हुआ। बैठक में विभिन्न संगठनों के नेता शामिल हुए और महाकुंभ मेले की महत्ता पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री...

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में तीन दिवसीय विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्य समिति बैठक का रविवार को दूसरा दिन था। बैठक का समापन सोमवार को होगा। बैठक की अध्यक्षता चन्द्रकांत रायपत ने की। बैठक में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ,मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी एवं विहिप के अन्य सभी आयाम के प्रान्त, ज़िला अधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की शुरुआत दीप जलाकर, एकात्मता मंत्र एवं परिचय के साथ हुई। बैठक के उद्बोधन भाषण में अम्बरीष केंद्रीय मंत्री सह विशेष संपर्क प्रमुख ने कहा कि महाकुंभ मेला समरसता का महापर्व देखने को मिला। इस महाकुंभ में विराट हिंदू समाज का पुनर्निर्माण हुआ है। हमलोग एक हैं, इसलिए हमारी परंपरा एक हैं। हमारे देवी-देवता एक हैं। हम सब एक समान हैं।
उन्होंने कहा कि जब जन्म के आधार पर कोई बड़ा एवं छोटा हो गया। इसलिए हम गुलाम हो गए थे। इस गुलामी में अपने बहुत सारे विचारों के लोग समाप्त हो गए। परंतु गंगा स्नान बंद नहीं हुआ। कुंभ मेला बंद नहीं हुआ, मंदिर बंद नहीं हुआ, हमारे कर्मकांड बंद नहीं हुए। उन्होंने धर्मांतरण, लव जिहाद, घुसपैठ, लैंड जिहाद पर चिंता जाहिर की। तीन दिवसीय बैठक में सभी जिला में विगत 6 माह में किए गए कार्यो की समीक्षा की गई। अगामी होने वाले कार्यक्रम के सन्दर्भ में योजना बनाई गई।
बैठक में अम्बरीष केंद्रीय मंत्री सह विशेष संपर्क प्रमुख, वीरेंद्र विमल पटना क्षेत्रीय मंत्री, बीरेंद्र साहू चंद्रकांत रायपत प्रांत अध्यक्ष, तिलक राज मंगलम प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष, गंगा प्रसाद यादव प्रांत उपाध्यक्ष, राजेंद्र मुंडा प्रांत उपाध्यक्ष, मिथिलेश्वर मिश्र प्रांत मंत्री, देवी सिंह प्रांत संगठन मंत्री, मनोज पोद्दार प्रांत सह मंत्री, रंगनाथ महतो प्रांत संयोजक सह प्रान्त सहमंत्री, कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, मार्गदर्शक मंडल संयोजक, देवेन्द्र गुप्ता अर्चक पुरोहित प्रांत प्रमुख, प्रांत मनोज पांडे मंदिर अर्चक पुरोहित प्रांत सहप्रमुख, कमलेश सिंह प्रांत गौ रक्षा प्रमुख, दीपक ठाकुर प्रांत गौ रक्षा सहप्रमूख, प्रकाश रंजन प्रांत प्रचार प्रसार सह प्रमुख, संजय चौरसिया धर्म प्रसार ,सच्चिदानंद धर्म प्रसार सह प्रमूख , रंजन कुमार सिंह सत्संग सह प्रमूख, कीर्ति गौरव दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका, रामनरेश सिंह एवं अन्य प्रांत, विभाग, जिला प्रखंड के दायित्व कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।