एला एंग्लाइज में नन्हे हाथों ने रचा रंगो का संसार
भुरकुंडा के एला एंग्लाइज स्कूल में शनिवार को नर्सरी सेक्शन में हथेली चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य विजयंत कुमार ने बच्चों की कल्पनाशक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का...

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। एला एंग्लाइज स्कूल भुरकुंडा के नर्सरी सेक्शन में शनिवार को हथेली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ करते हुए स्कूल के प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि बच्चों की कल्पनाशक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। इसे लेकर नन्हें-मुन्हे बहुत उत्साहित हैं। आगे प्रतियोगिता में नन्हें हाथों ने कोरे कागज पर रंगों का संसार उकेर कर अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया। अपने रंगो का संसार बना कर अपनी असीम प्रतिभा का परिचय देंगे। केजी की प्राचार्या अंजू पटेल ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बच्चे प्रतिभा के धनी होते हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से उनमें और निखार आता है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्कूल के सचिव गजाधर महतो प्रभाकर, जय किशोर प्रसाद, धर्मेश सोनी, कंचन सोनी, कृष्ण अंबष्टा, कंचन दास, सिद्धार्थ कुमार, राजन कुमार, वैभव कुमार, अजीत सिन्हा, प्रिसिला वर्षा टेटे, सपना मिंज, शबनम बानो, ट्विंकल पॉल, पूजा कुमारी, शीला देवी आदि ने योगदान दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।