Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsMeeting Discusses Water Conservation and School Certification in Ramgarh

जल संचयन और संरक्षण को प्राथमिकता का निर्णय

- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामगढ़ प्रबंधन समिति की बैठक में बनी सहमति झारखंड, रामगढ़झारखंड, रामगढ़

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sun, 27 April 2025 12:58 AM
share Share
Follow Us on
जल संचयन और संरक्षण को प्राथमिकता का निर्णय

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामगढ़ प्रबंधन समिति की बैठक शनिवार को हुई। इसमें मुख्य रुप से वार्ड 26 वार्ड पार्षद देवधारी महतो शामिल हुए। इस दौरान विशेष तौर पर 2 एजेंडा पर चर्चा हुआ। वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार का जल शक्ति अभियान कैच द रैन है। यह योजना प्रधानमंत्री की ओर से 2021 को शुरु हुआ। अभियान वर्षा जल संरक्षण, जल संचयन, जल निकायों का गणना, जियो टैगिंग, जल संरक्षण के लिए वैज्ञानिक योजनाएं तैयार करना है। वहीं दूसरा सरकार के निर्णय अनुसार राज्य स्तरीय सभी विद्यालयों का सर्टिफिकेशन सभी विद्यालय का सर्टिफिकेट प्रमाणीकरण का कार्य आरंभ हुआ। इसके तहत विद्यालय स्थित सभी संसाधनों का समुचित उपयोग पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन अल्पना कुमारी, समिति अध्यक्ष सविता देवी, शिक्षिका संध्या कुमारी, सदस्य हेमंती देवी, शिक्षिका सुभाषों देवी, सोनी देवी, अनीता देवी, निशा देवी, संजू देवी, सुशीला देवी, निशा कुमारी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें