Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsKrishna Mardi Visits Gola Strengthening JMM Legacy and Leadership

झामुमो को किसी एक ने नहीं कई ने खून पसीने से पार्टी को खड़ा किया है : कृष्णा मार्डी

कोल्हान के पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने गोला क्षेत्र का दौरा किया और झामुमो की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पार्टी की स्थापना कई नेताओं के संघर्ष से हुई। उन्होंने कहा कि वह आज भी पार्टी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sun, 27 April 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
झामुमो को किसी एक ने नहीं कई ने खून पसीने से पार्टी को खड़ा किया है : कृष्णा मार्डी

गोला, निज प्रतिनिधि। कोल्हान के कद्दावर नेता सह पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने रविवार को गोला क्षेत्र का दौरा किया। दौरे के क्रम में उन्होंने कहा कि झामुमो किसी एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि कई लोगों ने अपने खून पसीने से पार्टी को खड़ा किया है। 1977 में पार्टी को झामुमो सुप्रिमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अलावा बिनोद बिहारी महतो, विधायक चंपई सोरेन, पूर्व विधायक अर्जुन राम महतो, निर्मल महतो, सुधीर महतो, सुनील महतो, सिवा महतो सहित अन्य कई दिग्गज आंदोलन कारियों ने झामुमो को अपने खून से सिंचा है। प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के कार्यकाल में मैं झारखंड अलग राज्य की मांग सदन में उठाया था। आन्दोलन कर हजारों युवाओं को टाटा चाईबासा में रोजगार दिलवाया। हजारों विस्थापितों को लड़ाई लड़कर उनका हक दिलावाया। जेल में रहकर संसद का चुनाव जीता और झामुमो को 8 विधायक और 6 सांसद दिया था। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांत पर हमलोग अभी भी कायम हैं। शिबू सोरेन अभी अस्वस्थ हैं, हम दोनों की जोड़ी को राम लक्ष्मण की जोड़ी कहा जाता है। चाहे टाटा का आंदोलन हो या धनबाद, कोल्हान, संथाल का आंदोलन हो हर आन्दोलन में मैंने सक्रिय भूमिका निभाई है। झामुमो के नेतृत्व में जो सपना हमलोगों ने देखा था। वह आज तक पूरा नहीं हो सका है। पार्टी को मजबूती देने के लिए मैं आज भी तैयार हूं। बड़े भाई गुरुजी का साथ अभी नहीं मिल पा रहा है। गुरुजी का परिवार मेरा अपना परिवार है। मैं गुरुजी के परिवार के साथ हमेश खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गरीबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल में उतारे हैं। मैं झामुमो को मजबूत बनाने के लिए पार्टी से जुड़कर काम करने के लिए तैयार हूं। उनके साथ राज किशन त्रिपाठी भी शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें