Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsJharkhand 10th Board Exam Paper Leak Youth AJSU Demands Strict Action and Investigation

झारखंड बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक मामले में आजसू ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

रामगढ़ में 10वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की घटना पर युवा आजसू ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। युवा आजसू...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sat, 22 Feb 2025 09:44 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक मामले में आजसू ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड में 10 वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की गंभीर घटना पर युवा आजसू ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए शनिवार को सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जैक अध्यक्ष नटवा हांसदा का पुतला दहन किया गया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए युवा आजसू के छावनी परिषद के प्रभारी रोहित सोनी ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है और सरकार को इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि यह पेपर लीक घोटाला झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा धब्बा है। मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। राज्य में शिक्षा माफिया का बोलबाला बढ़ता जा रहा है और प्रशासन इसे रोकने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में केवल परीक्षा रद्द कर देना समाधान नहीं है, बल्कि जिम्मेदार लोगों को पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए। मौके पर नीतीश दांगी, सतीश कुशवाहा, वार्ड 06 के अध्यक्ष राज पासवान, मुकेश वर्मा, वार्ड 02 अध्यक्ष इंदर मुंडा, शाहबाज अंसारी ,दिलीप राम, संजय कुशवाहा , बिशु रजवार ,अरुण दांगी ,संदीप गोस्वामी, सोनू कुमार ,नीरज नायक, अनमोल पासवान, कन्हैया कुमार, सौरव गुप्ता, गोलू गुप्ता, अनुराग गुप्ता, सुमित कुमार, रोहित कुमार, अमन मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें