Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsHistoric Strike Preparation by NCOEA SITU in Bhurkunda

हड़ताल को लेकर एनसीओइए सीटू की बैठक

भुरकुंडा में एनसीओइए सीटू की बैठक हुई जिसमें 20 मई को घोषित हड़ताल को ऐतिहासिक बताया गया। शाखा सचिव संतोष यादव ने कहा कि हड़ताल की तैयारी शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय सचिव रामनरेश सिंह ने मौजूदा सरकार...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Fri, 25 April 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
हड़ताल को लेकर एनसीओइए सीटू की बैठक

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। एनसीओइए सीटू की बैठक शुक्रवार को भुरकुंडा रिवर साईड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता किरण कुमार ने की। इसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय सचिव रामनरेश सिंह उपस्थित थे। बैठक में भुरकुंडा शाखा सचिव संतोष यादव ने कहा कि 20 मई को घोषित हड़ताल ऐतिहासिक होगा। भुरकुंडा शाखा अभी से इसकी तैयारी में जुटा है। वहीं क्षेत्रीय सचिव रामनरेश सिंह ने घोषित हड़ताल के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि मौजूदा सरकार की नीति देश को खोखला बना रही है। आगे बैठक में मजदूर दिवस धूमधाम से मनाने की घोषणा हुई। इसमें असगर अंसारी, संयासन घोष, प्रमोद सिंह, इसराफुल अंसारी, गणेश उरांव, एतवा उरांव आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें