Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsFarmers Protest Against New Agricultural Trade Draft in Giddhi

अखिल भारतीय किसान महासभा ने गिद्दी में कृषि मंत्री का पुतला फूंका

अखिल भारतीय किसान महासभा ने गिद्दी सी स्टैंड में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका। किसानों का कहना है कि नई कृषि व्यापार मसौदा भारत के जनमानस के खिलाफ है। वक्ताओं ने इस मसौदे को सरकार से...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sat, 22 Feb 2025 06:17 PM
share Share
Follow Us on
अखिल भारतीय किसान महासभा ने गिद्दी में कृषि मंत्री का पुतला फूंका

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय किसान महासभा ने शनिवार को गिद्दी सी स्टैंड में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका। अखिल भारतीय किसान महासभा ने नई कृषि व्यापार मसौदा को लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाया है। इसके बाद भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य राजेन्द्र गोप और गोविंद राम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नई कृषि व्यापार मसौदा भारत के जनमानस के खिलाफ है केवल किसानों के खिलाफ नहीं बालिक भारत के जन-जन के खिलाफ यह एक नई गुलामी का आशिक दस्तावेज है। वक्ताओं ने नई कृषि व्यापार मसौदा को सरकार से रद्द करने की मांग किया। इस अवसर पर राजेंद्र गोप, गोविंद राम, शइद अंसारी, फखरूद्दीन अंसारी, सुखराम, चमन गंझू, पुसन गंझू, राजेंद्र महतो, सुरेश बेदिया, महेश बेदिया, शक्ति बेदिया, प्रभु महतो, नकुल महतो, आजाद अंसारी, शुक्र प्रजापति, सहदेव साहू, विष्णु महतो, हरखू बेदिया, मोती महतो, गौतम यादव, धनु महतो, हकीम अंसारी आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें