Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsDemand for Reconstruction of Damodar Bridge by Legislators in Jharkhand

मांडू और बड़कागांव विधायक ने अभियंता रांची को पुल निर्माण की अनुशंसा पत्र सौपा

गिद्दी भुरकुंडा दामोदर पुल निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति हेतु समुचित कार्रवाई करने की अनुशंसाड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी और मांडू विधायक निर्मल महतो

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 24 Feb 2025 06:22 PM
share Share
Follow Us on
मांडू और बड़कागांव विधायक ने अभियंता रांची को पुल निर्माण की अनुशंसा पत्र सौपा

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी और मांडू विधायक निर्मल महतो ने ग्रामीण विकास विभाग झारखंड रांची के अभियंता प्रमुख जयप्रकाश सिंह से गिद्दी भुरकुंडा के जर्जर दामोदर पुल निर्माण कराने की अनुशंसा की है। दोनों विधायक ने सोमवार को एक साथ अभियंता प्रमुख जयप्रकाश सिंह से मिलकर अपने अपने लेटर पैड पर अलग अलग दो अनुशंसा पत्र सौंप कर गिद्दी भुरकुंडा को जोड़ने वाला जर्जर दामोदर पुल निर्माण किए जाने की अनुशंसा किया है। दोनों विधायक ने अभियंता प्रमुख को दिए गए अनुशंसा पत्र में कहा है कि गिद्दी भुरकुंडा को जोड़ने वाला दामोदर पुल अत्यंत जर्जर हो गया है। जो भारी वाहनों का आवागमन करने योग्य नहीं है। भारी वाहनों के आवागमन के कारण यह पुल कभी भी टूट सकता है। इसलिए इस पथ पर दामोदर नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की अनुशंसा की जाती है। इसलिए उच्चस्तरीय पुल निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति हेतु समुचित कार्रवाई की जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें