Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCongress Party Worker Meet on February 16 in Argadda Ramgarh

अरगड्डा में कांग्रेस का कार्यकर्ता मिलन समारोह आज

प्रदेश अध्यक्ष, नेता विधायक दल सहित वरीय नेता जुटेंगे झारखंड, रामगढ़, कांग्रेस, कार्यकर्ता, मिलन समारोह

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sat, 15 Feb 2025 08:40 PM
share Share
Follow Us on
अरगड्डा में कांग्रेस का कार्यकर्ता मिलन समारोह आज

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। अरगड्डा सामुदायिक भवन में कांग्रेस पार्टी का 16 फरवरी को कार्यकर्ता मिलन समारोह होगा। इसमें मुख्य रुप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, नेता विधायक दल प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कच्छप, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, रामगढ़ विधायक ममता देवी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद, पूर्व विधायक जेपी पटेल, पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमेन रविंद्र सिंह, गो सेवा आयोग के चेयरमेन राजीव रंजन प्रसाद, नगर व आवास बोर्ड के चेयरमेन संजय लाल पासवान शामिल होंगे। इसे लेकर आयोजन स्थल सहित पूरे शहर के चौक-चौराहों को पोस्टर, बैनर, झंडा और होडिंग से पाट दिया गया है। इसमें नौजवान संघर्ष समिति केंद्रीय अध्यक्ष रंधीर गुप्ता सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि मिलन समारोह में विभिन्न दलों के नेता मेरे नेतृत्व कांग्रेस का दामन थामेंगे। साथ ही सभी मिल कर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। मैं पहले भी कांग्रेस पार्टी में रहा हूं, यह मेरी घर वापसी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें