अधिकारियों की टीम ने रेलीगढ़ा कांटाघर का निरीक्षण किया
सीसीएल मुख्यालय के अधिकारियों की टीम ने शनिवार को रेलीगढ़ा कांटा घर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उपस्थित कर्मियों से जानकारी ली और कांटाघर की जांच की। मंत्रालय के आदेश पर कांटा घरों की जांच की जा...
Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sat, 22 Feb 2025 08:32 PM

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल मुख्यालय के अधिकारियों की टीम ने शनिवार को रेलीगढ़ा कांटा घर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यालय के अधिकारियों की टीम ने रेलीगढ़ा परियोजना के उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों से कई जानकारियां ली और कांटाघर की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय के आदेश पर कांटा घरों की जांच की जा रही है। निरीक्षण में सीसीएल मुख्यालय के अधिकारी एसके सिंह, अरूण पंजियार, मेजर मनीष, आलोक कुमार शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।