Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPower Supply Disruption in Medininagar Due to Maintenance Work

पलामू में आज बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

मेदिनीनगर में रविवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 132/33 केवी सुदना ग्रिड के अंतर्गत मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक मेदिनीनगर शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSun, 23 Feb 2025 12:47 AM
share Share
Follow Us on
पलामू में आज बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

मेदिनीनगर। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल डाल्टनगंज के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में रविवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक कार्यपालक अभियंता अवधेश कुमार बक्सी ने बताया कि 132/33 केवी सुदना ग्रिड मेदिनीनगर के संबद्ध 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र रेड़मा, बैरिया, सुदना, पांकी, पाटन, पथरा, कचरवा, पदमा, लेस्लीगंज, सेमरा, बरवाडीह, तुकबेरा, छत्तरपुर, हरिहरगंज में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके कारण मेदिनीनगर शहर सहित पाटन, मनातू, तरहसी, पांकी, लेस्लीगंज, चैनपुर, पोखराहा, बरवाडीह, पड़वा, हरिहरगंज, छत्तरपुर के अन्तर्गत सभी क्षेत्रों में सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें