Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsNirankari Mission Cleans Koel River Bank in Medininagar

संत निरंकारी मिशन ने मेदिनीनगर मरीन ड्राइव पर चलाया सफाई अभियान

मेदिनीनगर में संत निरंकारी मिशन द्वारा कोयल नदी तट पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में डालटनगंज, पदमा और जपला से सेवादल के भाई बहन शामिल हुए। नगर निगम ने सभी संसाधन उपलब्ध कराए। मिशन के सदस्यों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूMon, 24 Feb 2025 05:07 AM
share Share
Follow Us on
संत निरंकारी मिशन ने मेदिनीनगर मरीन ड्राइव पर चलाया सफाई अभियान

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। संत निरंकारी मिशन डालटनगंज के नेतृत्व में रविवारको मरीन ड्राइव के समीप कोयल नदी तट पर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में डालटनगंज, पदमा,जपला आदि जगहों से आये सेवादल भाई बहन शामिल हुए। मेदिनीनगर नगर निगम की पूर्व मेयर अरुणा शंकर, पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह ने संत निरंकारी मिशन एवं प्रोजेक्ट अमृत द्वारा चलाए जा रहे इस मिशन की सराहना की।

निरंकारी मिशन के मीडिया प्रभारी सचिन कुमार ने बताया गया कि रविवार 23 फरवरी को मानवता के मसीहा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का जन्मदिन है उनका सारा जीवन मानवता के कल्याण में ही बीता है। किसी मौके पर डालटनगंज समेत देश में 1600 से अधिक शहरों में जल निकायों की सफाई की गयी है। महाराज का मानना है कि प्राकृतिक धरोहर की सभी लोग रक्षा करने की जरूरत है। सफाई अभियान ब्रांच संयोजक ए के बर्मा, सेवादल ईचार्ज संतोष अग्रहरी एवं सेवादल ईचार्ज पुरुषोतम कुमार (पदमा) की देख रेख में सम्पन हुआ। नगर निगम द्वारा सफाई संबंधित सभी संसाधन उपलब्ध कराया गया जिससे कचरे को उठाने में कार्य सरल हुआ। मिशन के सदस्यों ने जनमानस से कोयल नदी में कचरा न डालने की अपील की है। सेवादल भाई बहन ने सेवादल प्रार्थना गीत गाकर सतगुरु का आर्शिवाद लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें