सतबरवा के गायत्री महायज्ञ में कराए गए विभिन्न संस्कार
सतबरवा में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। चार दिवसीय इस महायज्ञ में 200 श्रद्धालुओं ने विभिन्न संस्कारों में भाग लिया। नशा पान छोड़ने और दहेज नहीं लेने का संकल्प...

सतबरवा, प्रतिनिधि। ट्रेनिंग कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। 20 से 23 फरवरी तक चले चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ में दीक्षा, नामांकन, अन्नप्राशन, गर्भाधान तथा मुंडन संस्कार में करीब 200 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 50 घर के लोग, गायत्री परिवार से जुड़कर नशा पान छोड़ने का संकल्प लिया। साथ ही दर्जनों लोगों ने दहेज नहीं लेने का प्रण की। अधिकांश पुरुषों ने नारी का सम्मान करने के लिए वचनबद्ध हुए।
नारी सशक्तिकरण तथा शक्ति संवर्धन पर विशेष फोकस होकर हरिद्वार से आए विद्वानों ने देव दंपतियों की पूजा अर्चना कराई तथा हवन पूजन में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रवचनकर्ता टोली नायक राम रतन मूल जी ने परम पूज्य आचार्य श्री राम शर्मा तथा माता भगवती शर्मा के बताए गए मार्गो पर चलने का शपथ कराया गया। हरिद्वार की टोली में आए दिलीप कुमार भृगु तथा दुर्गा प्रसाद हरिश्चंद्र ने हजारों श्रद्धालुओं के दिलों में गायत्री महायज्ञ की छाप छोड़ी। यज्ञ समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने नगर वासियों तथा श्रद्धालुओं उन्नति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, सचिव सत्यनारायण मेहता, संगठन मंत्री वीरेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी प्रसाद, सुरेश सिंह, अरुण कुमार, कमलेश कुमार, नीरज, नारद जी, ओमकार ठाकुर, सुनील गांधी, संतोष प्रजापति, महिला मंडल अध्यक्ष कंचन देवी, उषा देवी, रूबी देवी, सुशील गुप्ता, रामशिला देवी,अंजू देवी संध्या देवी, पूनम गुप्ता यज्ञ के दौरान सक्रिय देखे गए। गायत्री यज्ञ के दौरान हर रोज प्रसाद वितरण भंडारे तथा चिकित्सा कैंप लगाया गया। महायज्ञ के पहले दिन मेदिनीनगर की पूर्व मेयर अरूणा शंकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर श्रद्धालुओं को उत्साहित किया।
फोटो--
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।