Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsLions Club Distributes Sarees to Needy Women for Holi in Medininagar

नेकी की दीवार पर प्राप्त नए-पुराने वस्त्र जरूरतमंदों में वितरित

मेदिनीनगर में लायंस क्लब और पलामू पुलिस के सहयोग से 'नेकी की दीवार' कार्यक्रम के तहत होली के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम 14 जनवरी से चल रहा है और इसमें समाज...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूMon, 24 Feb 2025 06:16 PM
share Share
Follow Us on
नेकी की दीवार पर प्राप्त नए-पुराने वस्त्र जरूरतमंदों में वितरित

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर एवं पलामू पुलिस के सहयोग से नेकी की दीवार कार्यक्रम के तहत सोमवार को होली के उपलक्ष्य में जरूरतमंदों के बीच साड़ी का वितरण किया गया। शहर थाना कैंपस में चल रहे नेकी की दीवार अभियान के माध्यम से संग्रहित साड़ियों का वितरण किया गया। परियोजना अध्यक्ष प्रियंका आनंद साहू ने बताया कि नेकी का दीवार लगभग डेढ़ माह पूर्व 14 जनवरी को प्रारंभ किया गया था। इसे लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। होली पर्व को देखते हुए जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। बीते डेढ़ माह में समाज के हर क्षेत्र से लोगों का सहयोग मिला। नए एवं पुराने वस्त्र नेकी का दीवार कार्यक्रम से हमेशा उपलब्ध रहने लगा है। यह सहयोग निरंतर जारी रखने की जरूरत है।

अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिद्धार्थ ने बताया कि लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर का उद्देश्य ही सेवा है। नेकी की दीवार का निरंतर संचालन के लिए आने वाले बरसात से पहले प्रशासन से मिलकर कोई वैकल्पिक स्थान ढूंढने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को क्लब की ओर से होली मिलन समारोह गुरुकुलम स्कूल में शाम पांच बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में लिली मिश्रा, आकांक्षा जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, ऋषिकेश दुबे, अनूप कुमार, मनोज सोनी, निलेश चंद्र, रणजीत मिश्रा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें