ईश्वर की अनुकंपा से होता है श्री मद्भागवत कथा अनुष्ठान
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्री मद्भागवत कथा अनुष्ठान के कलश यात्रा में शामिल हुए अंग्रेजी के सेवानिवृत प्राध्यापक प्रो. एसी मिश्रा ने कहा कि कार्तिक मास में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का बड़ा महात्मय...
Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूTue, 21 Nov 2023 11:47 PM

मेदिनीनगर। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्री मद्भागवत कथा अनुष्ठान के कलश यात्रा में शामिल हुए अंग्रेजी के सेवानिवृत प्राध्यापक प्रो. एसी मिश्रा ने कहा कि कार्तिक मास में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का बड़ा महात्मय है। श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराना अति श्रेष्ठ विद्वान के लिए भी कठिन साधना का विषय होता है। इसी प्रकार श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान का कराना ईश्वर की अनुकंपा से ही संभव हो पाता है। पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर पर निश्चित रूप से ईश्वर की कृपा बरसती है तब यह अनुष्ठान का आयोजन संभव हो पा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।